Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

भाजपा के सोशल मीडिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे चुने गए

ठाणे.आज के दौर में अधिक लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम से लेकर एक्स प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के माध्यम से टेक्स्ट और विजुअल सहित विचारों और सूचनाओं को साझा करते है।सोशल मीडिया लोगों की पसंद बनती जा रही है.

इसी कड़ी में पिछले दिनों ठाणे शहर ओवला मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सोशल मीडिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे नियुक्त हुए है.सोशल मीडिया के विषय में प्रमोद दुबे कुशल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है.उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए भाजपा विधायक संजय केलकर के हाथों प्रमोद दुबे को नियुक्ति पत्र दिया गया। 

इस अवसर पर भाजपा विधायक निरंजन डावखरे विधायक,भाजपा ठाणे जिला अध्यक्ष संजय वाघुले,नगरसेवक कमल चौधरी, किरण मनेरा, कविता पाटिल, मनोहर डुम्ब्रे,ओवला मंडल अध्यक्ष हेमन्त म्हात्रे,सचिव अजीत दुबे सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

भाजपा के सोशल मीडिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे चुने गए Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla on दिसंबर 06, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

हमारे ब्लॉग में आने वाले पाठकों का हार्दिक स्वागत हैं ,

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Copyright hnilive All Right Reseved | | | |
hnilive All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.