Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

पानी के मुद्दे पर भाजपा के दो विधायकों में मदभेद

 

ठाणे। ठाणे और मीरा-भाईंदर शहरों की जनता की प्यास बुझाने के मुद्दे पर अब सत्ताधारी भाजपा के ही दो दिग्गज विधायक आमने सामने आ गए हैं। एक तरफ मीरा-भाईंदर के विधायक नरेंद्र मेहता ने 'सूर्या' परियोजना का पानी ठाणे को देने का पुरजोर विरोध किया था, तो वहीं अब ठाणे के विधायक संजय केलकर ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए नया विकल्प सुझाया है।केलकर ने दो-टूक कहा है कि यदि मीरा-भाईंदर को सूर्या परियोजना से पानी मिल रहा है, तो 'स्टेम' प्राधिकरण का अतिरिक्त पानी भाईंदर को देने के बजाय ठाणे शहर को आवंटित किया जाना चाहिए।जल संकट के समाधान के इस फॉर्मूले के साथ ही केलकर ने पानी और ट्रैफिक की समस्या हल होने तक ठाणे में नए निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग कर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

ठाणे के खोपट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित 'जनसेवक का जनसंवाद' कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए केलकर ने पानी के बंटवारे का नया सुझाव पेश किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मीरा-भाईंदर को सूर्या परियोजना का लाभ मिलने वाला है, तो स्टेम प्राधिकरण का पानी भाईंदर को न देकर वहां का अतिरिक्त पानी ठाणे को मिलना चाहिए। इससे दोनों ही शहरों का जल संकट स्थायी रूप से हल हो सकता है।बैठक में नगरसेवक सुरेश कांबले, पूर्व महापौर मनोहर गाडवे, विशाल वाघ, नीलेश कोली सहित महानगर गैस के अधिकारी और संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित थे।


50 से 60 एमएलडी अतिरिक्त पानी की दरकार...


विधायक केलकर ने चिंता जताते हुए कहा कि ठाणे शहर में पानी की किल्लत शुरू हो चुकी है और वर्तमान में शहर को रोजाना 50 से 60 एमएलडी  अतिरिक्त पानी की अत्यंत आवश्यकता है।प्रशासन के अव्यवस्थित जल नियोजन का खामियाजा आम ठाणेकरों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले तीन महीनों में मनपा आयुक्त की उपस्थिति में दो बार बैठकें हुईं, जिनमें निजी टैंकरों की दरों,अबैध नल कनेक्शन, पानी के रिसाव, मीटर और मनपा टैंकरों का हिसाब-किताब सार्वजनिक करने के लिए 'श्वेतपत्र' जारी करने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन इस पर उदासीन बना हुआ है। 


नए निर्माण कार्यों पर लगे रोक, पालकमंत्री दें ध्यान...


आने वाले दिनों में जल संकट और भीषण होने की आशंका जताते हुए केलकर ने एक बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि जब तक शहर में पानी की कमी और यातायात जाम की समस्या का ठोस समाधान नहीं हो जाता, तब तक नई इमारतों के निर्माण की अनुमति पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के पालकमंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है। 


कशेली के निवासियों को राहत देने की मांग...


 विधायक केलकर ने भिवंडी के कशेली क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।उन्होंने बताया कि कशेली में एमएमआरडीए की अनुमति और बिना अनुमति के कई इमारतें बन गई हैं।अब आपसी विवाद के चलते लोग एक-दूसरे के खिलाफ एमएमआरडीए में शिकायतें कर रहे हैं, जिससे आम नागरिक पिस रहे हैं। केलकर ने प्रशासन से मांग की है कि एमएमआरडीए इन निर्माण कार्यों को उचित शर्तोंके साथ नियमित करे, ताकि वहां रहने वाले नागरिकों को समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

पानी के मुद्दे पर भाजपा के दो विधायकों में मदभेद Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla on नवंबर 22, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

हमारे ब्लॉग में आने वाले पाठकों का हार्दिक स्वागत हैं ,

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Copyright hnilive All Right Reseved | | | |
hnilive All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.