Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

डकैती डालने वाले गिरोह का पर्दाफाश पांच सदस्य गिरफ्तार


ठाणे। शहर व आस पास इलाकों उपनगरों में चोरी डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह को ठाणे अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है आरोपियों के ऊपर 18,20 अलग अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज है। यह गिरोह मुंबई से लेकर बदलापुर तक सक्रिय था।बंद बगलों घरों के ताले ग्रिल काटकर डकैती की घटना को अंजाम देता था।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तुकाराम मूढ़े नामक व्यक्ति के बंगले में हुई डकैती का मामला मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था।आरोपियों ने बंगले की ग्रील काटकर अंदर घुसे और बंगले में सो रहे संतोष शेडगे को जान से मारने की धमकी देकर मूहँ और हाथ पैर रुमाल से बांध दिया।जिसके बाद डकैतों ने घर में रखे 1लाख55 हजार रुपये कीमत के आभूषण व 84 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।जिसकी शिकायत 17/11/2026 को मुंब्रा पुलिस थाने में दर्ज की गई।


जिसे लेकर मामले की समानांतर जांच कल्याण क्राइम ब्रांच यूनिट -3 की टीम भी कर रही थी। क्राइम टीम मुंबई से बदलापुर रेलवे स्टेशनों तक लगे 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंच गई और गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है।


इस गिरोह के सभी आरोपी सदस्य बदलापुर,वासी नवी मुंबई,भिवंडी,अम्बरनाथ इलाके के निवासी बताए गए है।इससे पहले भी आरोपियों के ऊपर मुंबई से लेकर बदलापुर तक के अलग अलग 18 से 20 पुलिस स्टेशनों में आपराधिक मामले दर्ज है।आगे की जांच मुंब्रा पुलिस द्वारा जारी है।

डकैती डालने वाले गिरोह का पर्दाफाश पांच सदस्य गिरफ्तार Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla on नवंबर 26, 2026 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

हमारे ब्लॉग में आने वाले पाठकों का हार्दिक स्वागत हैं ,

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Copyright hnilive All Right Reseved | | | |
hnilive All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.