ठाणे मनपा मुख्यालय में संविधान गौरव दिवस ठाणे शहर दैनिक पत्रकार कक्ष में उत्साह के साथ मनाया गया।
ठाणे। ठाणे मनपा मुख्यालय पत्रकार कक्ष में ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ द्वारा संविधान गौरव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज,भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर,और दर्पणकार बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया गया।उपस्थित पत्रकारों ने संविधान के उद्देश्य का सामूहिक सम्बोधन किया।
इस मौके पर उपस्थित गणमान्यों ने कहा संविधान ने नागरिकों को दिए हक और अधिकार आम जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पत्रकारों पर है।ठाणे के पत्रकार यह जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता का स्थान गौरव की बात है।डॉ. आंबेडकर ने संविधान के रूप में देश को अमूल्य योगदान दिया है।उनके मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक काकर्तव्य है।
उक्त अवसर पर ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद कांबले , सचिव राजीव डाके, कोषाध्यक्ष राजा शेटकर, सदस्य प्रफुल्ल गांगुर्डे, नितीन दूधसागर, सारिका सालूंखे, किशोर जाधव, सुरेश सालवे, दीपक कुरकुंडे, प्रशांत सिनकर, वंशिका आदि पत्रकार उपस्थित थे।
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
नवंबर 27, 2026
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं:
हमारे ब्लॉग में आने वाले पाठकों का हार्दिक स्वागत हैं ,
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.