Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

मुख्यमंत्री शिंदे देर रात केईएम अस्पताल का किये दौरा मरीजों से हुए रूबरू

मुंबई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज देर रात केईएम अस्पताल का औचक दौरा किया और मरीजों से  से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और जानी।साथ ही अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर वहां की व्यवस्था की जानकारी ली.

उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केईएम अस्पताल 97 साल पुराना अस्पताल है. इस अस्पताल में सुविधाओं को अद्यतन करने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जायेगी.
इस अवसर पर मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त अस्पताल के संस्थापक डॉ. सुधाकर शिंदे,संगीता रावत सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिंदे भ्रमण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल के छह वार्डों का काम अगले दो दिनों में शुरू करने का निर्देश दिया गया है. महानगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस काम को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिये हैं. ताकि यहां 400 से 450 मरीजों का इलाज किया जा सके. कुछ मरीजों ने आर्थिक परेशानी बताई। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज न रुके। 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यहां के मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.केईएम अगले दो-तीन वर्षों में 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल की सुविधाओं और मरीजों की देखभाल को और आधुनिक बनाने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों से चर्चा के दौरान दिये गये।

मुख्यमंत्री अस्पताल के सामान्य विभाग के साथ-साथ गहन चिकित्सा इकाई में इलाज करा रहे मरीजों से भी बातचीत की और उन्हें मिल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री शिंदे देर रात केईएम अस्पताल का किये दौरा मरीजों से हुए रूबरू Reviewed by Dinesh Shukla on September 13, 2023 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.